पयागपुर में ट्रक-बाइक भिड़ंत: मीटर रीडर नीरज वर्मा की मौत, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा – Payagpur News

9
Advertisement

पयागपुर थाना क्षेत्र के इंद्रापुर गांव के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा कर्मी नीरज वर्मा (32) की मौत हो गई। वह पयागपुर बिजली पावर हाउस में मीटर रीडर के पद पर तैनात थे और चंदा मऊ के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, नीरज वर्मा पुत्र अश्वनी कुमार, बुधवार को चंदा मऊ पावर हाउस में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। इंद्रापुर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नीरज को तुरंत सीएचसी पयागपुर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज की असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। बिजली विभाग के सहकर्मियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Advertisement