नाबालिग लड़की को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार:सिरसिया पुलिस ने वांछित ननकने कुलदीप को पकड़ा

3
Advertisement

श्रावस्ती पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सिरसिया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों के तहत की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ननकने कुलदीप उर्फ मंगलेश पुत्र कलहू कुलदीप के रूप में हुई है, जो परसा देवतहा, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती का निवासी है। उसे चिल्हरिया मोड़, बहदग्राम गब्बापुर के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना सिरसिया में मु0अ0सं0 13/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस, 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद, विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे नियमानुसार भिनगा न्यायालय रवाना किया गया। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

यहां भी पढ़े:  बीजेपी ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर की बैठक:कप्तानगंज मंडल में 17-18 जनवरी के कार्यक्रम की रणनीति बनी
Advertisement