बहराइच में 4 बाल श्रमिक मुक्त कराए गए: बाल श्रम के खिलाफ अभियान में कार्रवाई, टीम ने लोगों को जागरूक किया – Bahraich News

6
Advertisement

बहराइच जिले में ‘ऑपरेशन रक्षा’ के तहत चलाए गए अभियान में चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर इन बच्चों को रेस्क्यू किया गया और प्रतिष्ठान मालिकों को भविष्य में बच्चों से काम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। यह कार्रवाई एएचटी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और श्रम अधिकारी सूरज तिवारी के नेतृत्व में की गई। टीम ने थाना दरगाह शरीफ इलाके के बक्शीपुरा और चांदमारी में छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों, कारखानों, उद्योगों और दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चार नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराते हुए दुकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की गई। श्रम विभाग की टीम ने आम जनता को जागरूक करते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को काम पर रखना दंडनीय अपराध है। अभियान के दौरान टीम ने आम जनमानस को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आपातकालीन सहायता टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1098, 108, 112, 1076 और 181 के बारे में भी जानकारी दी।
यहां भी पढ़े:  राजस्व निरीक्षक को विदाई: महसी तहसील में सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित - Mahsi News
Advertisement