क्षेत्र में पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज हो गया है। इस अभियान के तहत डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन घर-घर जाकर किया जा रहा है। आधार नंबर उपलब्ध न कराने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पनियरा क्षेत्र के नरकटहा, डोमरा, हरखपुरा और गांगी बाजार सहित कई गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य फर्जी और दोहरे नामों को हटाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। सत्यापन के दौरान मतदाताओं के आधार कार्ड के केवल चार अंक दर्ज किए जा रहे हैं। यह कदम एक ही व्यक्ति के नाम से एक से अधिक प्रविष्टियों को हटाने और पहचान सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सुपरवाइजर अंबिका यादव ने बताया कि यह सत्यापन अभियान निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य मतदाता सूची को पूरी तरह से शुद्ध करना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे सत्यापन के दौरान बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रह सके और उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।
महराजगंज में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान तेज: आधार नंबर न देने पर कट सकते हैं नाम – Gangi bazar(Maharajganj sadar) News