मिठौरा में 182 मरीजों का किया निशुल्क इलाज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में लगा चिकित्सा शिविर – Mithaura(Maharajganj) News

4
Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में गुरुवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामस्वरूप ने एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 182 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई थी, जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक थी। डॉ. रामस्वरूप ने बुखार, सर्दी-खांसी, पेट संबंधी रोग, त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की। उन्होंने मरीजों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और नियमित जांच कराने की सलाह दी। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा पाते हैं। उनके लिए यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर महत्वपूर्ण रहा। क्षेत्रवासियों ने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर जारी रखने की बात कही। इस चिकित्सा शिविर से क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।
Advertisement