बलरामपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया:कई गेस्ट हाउस, होटल और भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी की

8
Advertisement

बलरामपुर पुलिस ने बाल श्रम उन्मूलन और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उतरौला क्षेत्र और भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित ‘अभियान रक्षा’ और ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से की गई। इस दौरान थाना कोतवाली उतरौला में चौधरी गेस्ट हाउस, सामरा गेस्ट हाउस, आकाश गेस्ट हाउस, अमन गेस्ट हाउस, ताज होटल, शाने अवध मैरिज हॉल, व्हाइट हाउस मैरिज हॉल, ननकू राम बैजनाथ धर्मशाला, आरएस होटल और रॉयल होटल की जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। इसका मुख्य लक्ष्य महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर प्रदान करने पर विशेष बल दिया गया। पुलिस ने बाल विवाह को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के विरुद्ध एक गंभीर सामाजिक अपराध बताया। साथ ही, आमजन को शासन द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1930, 1090, 1076, 108, 181 आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई, ताकि महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।
Advertisement