पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन शिकायतें: महराजगंज में अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News

4
Advertisement

महाराजगंज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आम जनता की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को यह भी निर्देशित किया कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका समाधान थाना स्तर पर ही प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
यहां भी पढ़े:  महराजगंज में वारंटी गिरफ्तार: चौक पुलिस ने सोनाड़ी खास से की कार्रवाई - Mithaura(Maharajganj) News
Advertisement