बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन आयोजित: कमचियारा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, पूजा-अर्चना की – Majhauwa Bhulaura(Nanpara) News

0
6

बसंत पंचमी के अवसर पर बहराइच के विकास खंड बलहा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा के लिटिल फ्लावर मोंटेसरी स्कूल कमचियारा में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। विद्यालय के प्रबंधक राकेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजन के साथ-साथ हवन और कथा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, सहायक अध्यापक अनूप मौर्य, सहानूर खान, चांदनी, संजना विश्वकर्मा, गीतांजलि विश्वकर्मा, शिवानी विश्वकर्मा, मोनिका विश्वकर्मा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने मिलकर मां सरस्वती का पूजन किया और बसंत पंचमी का पर्व मनाया।
Advertisement