फुलमनहा के रामनाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज खेल मैदान पर शुक्रवार को स्वर्गीय धनेश श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबले में महराजगंज की टीम ने भैया फरेंदा को 2-0 से पराजित किया। महराजगंज के लिए आफाक और अभय ने एक-एक गोल दागे। दूसरे मैच में फुलमनहा और पीपीगंज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले हाफ तक स्कोर 1-1 से बराबर था, लेकिन दूसरे हाफ में फुलमनहा ने निर्णायक गोल कर मैच 2-1 से अपने नाम कर लिया। मैचों में रहमतुल्लाह ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि मोहम्मद अयूब और इकबाल अहमद सहायक रेफरी थे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हरिशचंद सोनकर सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू: फुलमनहा में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया उद्घाटन – Brijmanganj(Maharajganj) News