चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान दिवस मनाया गया:ओरवारा में उर्वरक वितरण, किसानों की समस्याओं पर चर्चा

9

23 दिसंबर को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर ओरवारा कॉपरेटिव परिसर में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उदयपाल पटेल ने की, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशीष श्रीवास्तव ने किसानों को कॉपरेटिव का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे इसके लाभ उठा सकें। विशिष्ट अतिथि विजय वर्मा, अजय वर्मा, सचिव जयराम चौधरी, विनोद चौधरी, सुजीत मिश्र, प्रधान इरफान अहमद और ओमप्रकाश गुप्ता ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान, किसानों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर किसानों की प्रमुख समस्या यूरिया की उपलब्धता पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद, उपस्थित किसानों के बीच यूरिया का वितरण भी किया गया।

Advertisement