महराजगंज में पाले से फसलें बर्बाद: आलू, तिलहन और दलहन पर दिखा गंभीर असर – Ramnagar(Pharenda) News

0
8

महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और पाले के प्रकोप से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। आलू, तिलहन और दलहन की फसलों पर पाले का गंभीर असर देखा जा रहा है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। रामनगर, बारातगाड़ा, खजुरिया और महदेवा दूबे सहित विभिन्न क्षेत्रों के किसान इस समय पाले की मार झेल रहे हैं। सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच पाला पड़ने से फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान रामप्रसाद ने बताया कि आलू की फसल में दवा डालने के बावजूद पाले का असर कम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दो बार दवा का छिड़काव करने के बाद भी फसलें बर्बाद होती दिख रही हैं। एक अन्य किसान रामू प्रजापति के अनुसार, पाले की तीव्रता इतनी अधिक है कि दवाओं का प्रभाव भी कम हो गया है। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन 2