लुम्बिनी में इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ:पहले मुकाबले में रोहनी स्टार ने जीवन फैन्सी कलेक्शन को 5 विकेट से हराया

0
2

नेपाल के लुम्बिनी में शनिवार को इंडो-नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पडरिया मैदान में खेले गए पहले मुकाबले में रोहनी स्टार की टीम ने जीवन फैन्सी कलेक्शन को पांच विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर रोहनी स्टार ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों में जीवन फैन्सी कलेक्शन की टीम 66 रन ही बना सकी। जवाब में, रोहनी स्टार ने यह लक्ष्य मात्र 6 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया। पिंटू साहनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 16 गेंदों में 34 रनों की तेज पारी खेली और एक विकेट भी हासिल किया। टूर्नामेंट के आयोजक अहमद खान ने बताया कि विजेता टीम को तीन लाख नेपाली रुपये और उपविजेता को डेढ़ लाख नेपाली रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय और नेपाली दर्शक मैदान में उपस्थित रहे।
विज्ञापन 2