इंडो-नेपाल बॉर्डर पर व्यक्तियों-वाहनों की जांच:सुरक्षा को लेकर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम का लगातार भ्रमण

7
Advertisement

बलरामपुर: इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। चेक पोस्टों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। भारत-नेपाल के बीच मुख्य मार्गों पर स्थित पुलिस और एसएसबी की चौकियों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पार आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। इसके अतिरिक्त, सीमा से सटे गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। उन्हें मादक पदार्थों की तस्करी, मानव और गौ तस्करी, अवैध कटान तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया गया है। इससे पुलिस को असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।
यहां भी पढ़े:  तिन्नहवाघाट में दंपती से लूट:बदमाशों ने 10 ग्राम झाला, दो अंगूठियां और पायल लूटे
Advertisement