गोपाला में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल: अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा, अस्पताल में भर्ती – Ghughali(Maharajganj) News

2
Advertisement

घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में शनिवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मस्जिद के समीप हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को अपने निजी वाहन से अस्पताल ले गए। घायल युवक की पहचान सिरसिया निवासी नीतीश यादव (पुत्र महेंद्र यादव) के रूप में हुई है। वह गोपाला बाजार करने जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जांच पड़ताल जारी है।
Advertisement