भास्कर न्यूज | बलरामपुर 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात विभाग ने उल्लेखनीय पहल करते हुए सारथी दिवस पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 वाहन चालकों को सम्मानित किया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित सारथी सम्मान दिवस में कलेक्टर राजेंद्र कटारा व एसपी वैभव बेंकर ने वाहन चालकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर मौजूद रही। सम्मानित किए गए वाहन चालकों का चयन उनके अनुशासन, यातायात नियमों का सख्ती से पालन, नशा मुक्त वाहन चलाने और दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने जैसे गुणों के आधार पर किया गया। ये सारथी न केवल अपने कार्य में कुशल हैं, बल्कि समाज को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसमें सरकारी, निजी और व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न प्रकार के वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। इनमें यात्री बस, स्कूल बस, अग्निशमन, एम्बुलेंस, पुलिस वाहन के चालक शामिल हैं। इन 13 सारथियों ने अपने उत्कृष्ट व्यवहार से समाज में एक मिसाल कायम की है। कलेक्टर कटारा ने इन वाहन चालकों को अन्य चालकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उनका जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार अन्य वाहन चालकों को भी प्रेरित करेगा। कलेक्टर ने सभी से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और दूसरों को भी पालन के लिए प्रेरित करें। इस दौरान एसपी बलरामपुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।
वाहन चालकों को सम्मानित किया गया