जिले में मना उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह: बहराइच में 57.8594 करोड़ की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण – Bahraich News

4
Advertisement

बहराइच में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिले में कुल 57.8594 करोड़ रुपये की लागत वाली 100 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने किया। उनके साथ एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सुभाष त्रिपाठी (पयागपुर), सुरेश्वर सिंह (महसी), अनुपमा जायसवाल (सदर), सरोज सोनकर (बलहा), राम निवास वर्मा (नानपारा), पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड और भाजपा उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद, जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने सरस मेले में विभिन्न विभागों, स्वैच्छिक संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं और महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। लोकार्पण की गई परियोजनाओं में लोकसभा क्षेत्र बहराइच के अंतर्गत विधानसभा बहराइच की 11.1828 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाएं, महसी की 17.1577 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाएं, बलहा की 14.5094 करोड़ रुपये की 54 परियोजनाएं और नानपारा की 4.6639 करोड़ रुपये की 5 परियोजनाएं शामिल हैं। इसी क्षेत्र में, बहराइच की 11.4662 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाएं, महसी की 10.6764 करोड़ रुपये की 25 परियोजनाएं, बलहा की 2.6788 करोड़ रुपये की 8 परियोजनाएं और नानपारा की 8.9261 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज के अंतर्गत विधानसभा पयागपुर में 10.3456 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 7.2698 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
यहां भी पढ़े:  बृजमनगंज बीपीएल क्रिकेट कप: जमुनाहिया सेमीफाइनल में, 37 रनों से जीता मुकाबला - Brijmanganj(Maharajganj) News
Advertisement