ईखजुरिया में महिलाओं को दी गई कानूनों की जानकारी: मिशन शक्ति 5.0 के तहत साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए – Paniyara(Maharajganj) News

7
Advertisement

महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत खजुरिया में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। थाना पनियरा की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने गांव के बालक-बालिकाओं को देश में लागू हुए नए कानूनों की सरल भाषा में जानकारी दी। उपनिरीक्षक जयप्रकाश और संदीप यादव ने बताया कि बदलते समय के साथ कानूनों को जानना हर नागरिक के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में बढ़ते डिजिटल दौर में साइबर अपराधों से बचने के तरीके भी साझा किए गए। इसके अतिरिक्त, बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति का सामना कर सकें। पुलिस टीम ने महिलाओं को मुसीबत के समय तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न टोल-फ्री नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर अपराध सहायता) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) शामिल हैं। इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई गई। महिला कांस्टेबल डिंपल यादव और अंबालिका पांडेय ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश भारती, हेड कांस्टेबल धनु यादव, महिला कांस्टेबल अंबालिका पांडेय और महिला कांस्टेबल डिंपल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  खड़ी फसल गाय ने चरा, महिला की लाठी-डंडों हुई पिटाई:इकौना में भतीजा भी गंभीर घायल, मामला दर्ज
Advertisement