बलरामपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई 25 जनवरी 2026 को थाना पचपेड़वा में पंजीकृत एक चोरी की मोटरसाइकिल के मुकदमे के संबंध में की गई। भाथर पुल के पूर्वी छोर पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट मिली। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्यामलाल मौर्या पुत्र आधी मौर्या के रूप में हुई है, जो सेहरिहवा मौजा गोबरी, थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर का निवासी है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP51 AH 1242) और एक फर्जी नंबर प्लेट (UP47…170) बरामद की। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राय, हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, हेड कॉन्स्टेबल अजय प्रताप यादव, कॉन्स्टेबल अरविन्द यादव और कॉन्स्टेबल सिकन्दर चौहान शामिल थे।
बलरामपुर में वाहन चोर गिरफ्तार:चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद, अभियान चलाकर पुलिस ने पकड़ा