बस्ती के सल्टौआ गोपालपुर स्थित अजगैवा जंगल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान मधुबाला चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों में रमेश त्रिपाठी, श्रीराम चौधरी, भगवती, अनिल गोलू मिश्रा, महेंद्र, राकेश श्रीवास्तव, सोनू मिश्रा और दिवाकर चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।






































