बहराइच के बौंडी गांव में विशालकाय अजगर मिला: मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा – Shivpur(Bahraich) News

7
Advertisement

बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के बौंडी गांव में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन रेंजर देवी शरण मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन रेंजर देवी शरण मिश्रा ने बताया कि अजगर पूरी तरह सुरक्षित है। उसे उसके प्राकृतिक आवास, यानी जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। समय रहते अजगर के रेस्क्यू हो जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।
Advertisement