बहराइच के बेहटा भया गांव में 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ‘बदलाव समूह’ द्वारा एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण मतदाताओं को उनके मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदारी के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित करना था। ‘बदलाव’ नामक इस मुहिम की शुरुआत राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला बहराइच से हुई। समूह का लक्ष्य इस मुहिम को पूरे उत्तर प्रदेश और फिर देश के जन-जन तक पहुंचाना है। इसका मकसद वर्चस्व की व्यवस्था को समाप्त कर वास्तविक जनतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करना है, जिसकी जड़ें देश के दूरदराज के गांवों में हैं। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से चर्चा की गई कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। बदलाव समूह के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे जाति, धर्म या लालच से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। इस अवसर पर पोस्टर और वाद-संवाद के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हर वोट की अपनी ताकत होती है और जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में परमसुजान, रक्षाराम, सुधीश, सर्वेश, अनूप, अयोध्या यादव, मिश्री लाल, बेनी प्रसाद, पिंटू और मदन सहित कई मतदाता व ग्रामीण शामिल हुए। बदलाव समूह के अरुण ‘प्रकाश’, अंकित व अभिषेक वर्मा, गौरव और आदर्श ने कार्यक्रम का संचालन किया। समूह ने यह भी संदेश दिया कि एक सही वोट नेता के वाहन और आवास बदलने के बजाय, मतदाताओं के भविष्य को बदलने की ताकत रखता है। इसलिए, अब वोट केवल कुर्सी पर नेता का चेहरा बदलने के लिए नहीं, बल्कि जनता की स्थिति बदलने के लिए होगा। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ: “जागरुकता जब मतदान मा आई, तबहीं तरक्की गावं मा आई।”
बदलाव समूह ने की मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत: बेहटा भया गांव में ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक – Tejwapur(Bahraich) News