बस्ती में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी 2026 को आयोजित ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। निर्णायक मुकाबला ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स और लीगल लायंस के बीच खेला गया, जिसमें आख़िरी गेंद तक दर्शकों की सांसें अटकी रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबले में ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स के कप्तान जैनेन्द्र यादव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 61 रन बनाए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।वहीं लीगल लायंस की ओर से कप्तान अमित कुमार ने 40 रनों की अहम पारी खेली। अंतिम गेंद पर पलटा मैच मैच का फैसला अंतिम ओवर में हुआ, जब लीगल लायंस को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। आख़िरी गेंद पर रफीक के बल्ले से निकले विजयी रन के साथ ही लीगल लायंस ने खिताब अपने नाम कर लिया। निर्णायक रन बनते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। योगेश प्रताप सिंह बने मैन ऑफ द सीरीज पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले योगेश प्रताप सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रदान किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान कुल 196 रन बनाए और 7 विकेट भी हासिल किए। जिला जज ने स्वयं की कमेंट्री प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि माननीय जिला जज महोदय ने स्वयं कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। उनके साथ सहयोगी कमेंटेटर के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरी ने भी भूमिका निभाई। अनेक न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता रहे उपस्थित इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष राय, सिविल जज (सीडी) संदीप, सिविल जज तनय आकाश, सिविल जज पीयूष कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय नाजिर अमित श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बार मंत्री मारुत शुक्ल सहित अनेक सम्मानित अधिवक्ता एवं जिला एवं सत्र न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका जय प्रकाश सिंह और अमित कुमार ने निभाई। आयोजन समिति की ओर से भागवत शुक्ल, जैनेन्द्र कुमार यादव तथा सहयोगियों आदर्श श्रीवास्तव, उमेश, संदीप शुक्ल, अरुण मौर्य, रजवंत सिंह, नियाज़ अहमद, विनय तिवारी, कमल, शिवम तिवारी और सचिन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Home उत्तर प्रदेश ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल:बस्ती में लीगल लायंस ने आख़िरी...










































