कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है: बहराइच में पेड़ से टकराई कार, मैनेजर समेत 3 दोस्तों की मौत; विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत – Bahraich News

5
Advertisement

बहराइच में भीषण सड़क हादसा हो गया। वैगनआर कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पतरहिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… अटल उद्यान का उद्घाटन, गणतंत्र दिवस पर 30 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया बहराइच के ग्राम पंचायत बेहड़ा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार दोपहर अटल उद्यान का उद्घाटन किया गया। भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में निर्मित इस उद्यान में 30 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। पढ़ें पूरी खबर… मधुमक्खियों के हमले मां-बेटे घायल, खेत में काम करते समय किया हमला बहराइच जिले के खैरीघाट इलाके में खेत से लौट रही एक महिला और उसके दो साल के बेटे पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बचाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच में 77वें गणतंत्र दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा, फहराया झंडा बहराइच कस्बे 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर को तिरंगे और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों को भी रंगीन झालरों से सजाया गया था। सुबह से ही सड़कों पर चहल-पहल देखी गई। पढ़ें पूरी खबर…
Advertisement