अमारे भरिया पंचायत भवन में ध्वजारोहण:ग्राम प्रधान ने देश की चुनौतियों पर दी जानकारी

3
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत अमारे भरिया के पंचायत भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक और कई ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान ने सभी ग्राम वासियों को देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन और अनुशासन ही किसी भी देश को महान बनाते हैं। ग्राम प्रधान ने जोर दिया कि यदि ग्रामवासी संगठन और अनुशासन में रहेंगे, तो उनका ग्राम पंचायत भी बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने सभी से भाईचारे का माहौल बनाए रखने की अपील भी की।

Advertisement