यूजीसी एक्ट कानून का विरोध, युवाओं ने किया प्रदर्शन:हर्रैया में उपजिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा

2
Advertisement

बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र में यूजीसी एक्ट कानून के विरोध में मंगलवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर चार सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। यह विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर शुरू होने के बाद अब जमीनी स्तर पर पहुंच गया है। युवा समाज सेवी के नेतृत्व में सवर्ण समाज के युवाओं और छात्रों ने छावनी कस्बे के राम-जानकी तिराहे से जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी ‘यूजीसी एक्ट वापस लो’, ‘नरेंद्र मोदी, अमित शाह होश में आओ’ जैसे नारे लगाते हुए और हाथों में बैनर लेकर थाना परिसर होते हुए कस्बे का भ्रमण कर रहे थे। जुलूस तहसील हर्रैया उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। उपजिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह युवाओं के बीच आए। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें यूजीसी एक्ट कानून वापस लेने की चार सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी ने युवाओं को आश्वासन दिया कि पत्र को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा। इस अवसर पर रवी सिंह, प्रेम सिंह मोनू, बृजेश कुमार सिंह, राहुल तिवारी, डी एम सिंह, राजमणि और राजकुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

Advertisement