सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में गोरखपुर ने गोपालगंज, बिहार को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। आज खेले गए इस मैच में गोरखपुर के संदीप मित्तल को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। टॉस जीतकर गोरखपुर के कप्तान नीरज यादव ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में गोरखपुर की टीम ने 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। संदीप मित्तल ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली, जबकि करण यादव ने 36, अनुराग ने 20 और अखिल ने 26 रन का योगदान दिया। गोपालगंज की ओर से आदित्य पांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, वहीं प्रशांत श्रीवास्तव को दो और न्यास अनवर को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोपालगंज की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आयुष्मान श्रीवास्तव ने 37 रन, अंकित यादव ने 36 रन, दिव्या सिंह ने 28 रन और उत्कर्ष सिंह ने 24 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। हालांकि, वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। गोरखपुर की ओर से अनुराग और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रवि ने एक विकेट हासिल किया। इस मुकाबले में अंपायर की भूमिका राहुल सिंह और सत्येंद्र सिंह (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने निभाई। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनवर सिद्दीकी (प्रयागराज) ने मैच की कमेंट्री की। स्कोरिंग विशाल यादव और विशाल मौर्य ने की, जबकि अजय ने लाइव टेलीकास्ट का जिम्मा संभाला। आज के मैच के मुख्य अतिथि सिद्धार्थनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय रहे। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला कल गोरखपुर और देवरिया के बीच खेला जाएगा।
सिद्धार्थनगर में गोरखपुर ने गोपालगंज को हराया:गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में