बहादुरपुर में खो-खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्र ने जीता स्वर्ण:इंटर कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत समारोह

2
Advertisement

राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले राज गौंड का झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में भव्य स्वागत किया गया। राज गौंड इसी विद्यालय के छात्र हैं। विद्यालय के प्रबंधक अमित चौधरी, प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी और जिला पंचायत सदस्य राजेश पटेल ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नौली के अनुदेशक सुनील कुमार का भी स्वागत किया गया। खेल शिक्षक अजय कुमार वर्मा और माता प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शिव चौराहे से शुरू होकर कुसौरा बाजार होते हुए विद्यालय तक पहुंचा। इसमें विद्यालय के शिक्षक राकेश कुमार सिंह, चंद्र प्रताप नारायण सिंह, दीपक श्रीवास्तव, रामदीन, राम अवतार, राकेश कुमार, मोहम्मद मुस्तफा राजा, सुनील निगम, सुरजीत वर्मा, राजीव कुमार, विपलेश कुमार, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार चौधरी, यशपाल यादव, अनिल कुमार चौधरी, लक्ष्मीधर पांडे, सचिन पांडे सहित समस्त शिक्षक और छात्र शामिल हुए। इस कार्यक्रम की सफलता पर जिला एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित यादव, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक प्रभाकर रंजन ओझा, विवेक श्रीवास्तव, अमरनाथ मौर्य, छोटे लाल यादव, शैलेंद्र कुमार, सुनील विश्वकर्मा, अखिलेश वर्मा और चंद्रशेखर चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Advertisement