विज्ञापन
महराजगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने मुख्यालय मेन रोड पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी नगर वार्ड में सड़क, नाली की सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, अध्यक्ष डॉ. मंगल ने आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने के लिए निवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन में ही कचरा डालने की अपील की। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक इंद्राशन, ड्राइवर आरिफ खान, प्रवीण कुमार और संजय निषाद सहित वार्ड के कई निवासी उपस्थित थे।











































