नानपारा स्थित राम नारायण मद्देशिया सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम आज राज पैलेस मद्देशिया लॉन में आयोजित होना था। नगर में रात से हो रही भारी बारिश के कारण इसे अगली सूचना तक के लिए टाला गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाल मुकुंद तिवारी के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया। प्रधानाचार्य तिवारी ने बताया कि 29 जनवरी 2026 से विद्यालय में शिक्षण कार्य पूर्व की भांति जारी रहेगा। उन्होंने सभी कक्षाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी कक्षा के ग्रुप में इस स्थगन की सूचना तत्काल प्रेषित करें।
रामनारायण शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव स्थगित: भारी बारिश के कारण राज पैलेस मद्देशिया लॉन में होने वाला कार्यक्रम – Balha(Bahraich) News