बीसीपीएम ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया:गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का टीकाकरण भी हुआ

4
Advertisement

बयारा डुमरियागंज के बेवा सीएचसी में बुधवार को बीएचएनडी नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान बेवा सीएचसी के बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती माताओं और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, बीसीपीएम यादव ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने का सुझाव दिया। ग्राम चौरा बनगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा ने गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण किया। केंद्र पर एएनएम प्रीति मिश्रा, आशा चंद्रवती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुसरत जहाँ के सहयोग से गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इसके अतिरिक्त, एएनएम द्वारा ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही, 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
Advertisement