जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने ₹1 करोड़ से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में इन परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि परियोजनाओं से संबंधित उपभोग प्रमाण पत्र (यूसी) समय पर प्रस्तुत किए जाएं। इससे अगली किस्त समय पर प्राप्त होगी और कार्यों में कोई वित्तीय बाधा नहीं आएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और प्रभावी समन्वय के साथ कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
डीएम ने करोड़ों की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की:बलरामपुर में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश