SDM के खिलाफ महसी अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर: आलोक प्रसाद पर दुर्व्यवहार का आरोप, हटाने की मांग – Mahsi News

4
Advertisement

बहराइच की महसी तहसील में बार एसोसिएशन महसी के अधिवक्ताओं ने एसडीएम आलोक प्रसाद के खिलाफ 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम आलोक प्रसाद का व्यवहार उनके प्रति अपमानजनक है और वे लगातार अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। बार एसोसिएशन महसी के अध्यक्ष भारत प्रसाद ने बताया कि अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में एसडीएम के स्थानांतरण तक धरना जारी रहेगा। महामंत्री रामकर्ण त्रिपाठी ने कहा कि एसडीएम को हटाए जाने तक शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा। पूर्व अध्यक्ष राजवंत मिश्रा ने एसडीएम के कार्य व्यवहार को नियमावली के विरुद्ध बताया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम आलोक प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें तत्काल महसी तहसील से हटाने की मांग की। उनका आरोप है कि एसडीएम आलोक प्रसाद जातिवादी सोच रखते हैं और अपनी जाति से भिन्न व्यक्तियों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाते हैं। धरना प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने एसडीएम के मानसिक सोच और वादकारियों के साथ दुर्भावनापूर्ण व्यवहार के कई उदाहरण प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर शासन से उन्हें तुरंत हटाने की मांग की गई। इस प्रदर्शन में अध्यक्ष एडवोकेट भारत प्रसाद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजवंत मिश्रा, रामगोपाल उपाध्याय, रुतुनेश मिश्र, अखिलेश चौधरी, महामंत्री रुद्र त्रिपाठी, सर्वेश अवस्थी, फुन्नी लाल बाजपेई, मनोज कुमार त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश अवस्थी, हिमांशु मोहन मिश्र,विजय नारायण अवस्थी,सोनू शर्मा, मोनू मिश्रा, दीपक अवस्थी,सत्य प्रकाश बाजपेई, उद्धव बाजपेई,विशाल मिश्रा,एल्डर कमेटी चेयरमैन लालजी पांडेय,सुमेर दत्त पाठक,सहित सैकड़ों अधिवक्ता और वादकारी मौजूद रहे।
Advertisement