केजरीवाल बरी, आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर:श्रावस्ती में बैठक संपन्न, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

2
Advertisement

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं के बरी होने पर श्रावस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। 28 फरवरी को शाम 3 बजे औरैया निधान गिलौला स्थित आप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सहित सभी नेताओं के बरी होने पर मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी आशीष, जिला प्रभारी अरुण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारी लाल पासवान, महासचिव मंगलेश पटेल, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विद्यानिवास द्विवेदी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुशील पांडेय, जिला सचिव जय प्रकाश सिंह, जिला सचिव कृष्णा पांडेय और पंकज विश्वकर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement