जमुनहा में उम्मीद एक्सप्रेस को हरी झंडी:परिवार नियोजन के लिए जन-जागरूकता अभियान शुरू

5
Advertisement

श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित उम्मीद परियोजना के अंतर्गत उम्मीद एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। बुधवार को अधीक्षक ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उम्मीद एक्सप्रेस के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर फिल्म प्रदर्शन, जागरूकता जिंगल (गीत) और प्रश्न-उत्तर कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम भी दिए जाएंगे। परियोजना के अंतर्गत परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोग करने वाली संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को अलग से मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर वीपीएम अब्दुल रहमान, एसटीएस पंकज कुमार शर्मा और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया से आनंद जी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यहां भी पढ़े:  दहेज हत्या का मामला:इकौना पुलिस ने 24 घंटे में चार को आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
Advertisement