जिले के हरदी इलाके में मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची हरदी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। एक व्यक्ति की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई । फुलवारी ग्राम के रहने वाले मनोज कुमार वाजपेयी उम्र 55 वर्ष अपने पुत्र हिमांशु और ग्राम के ही रहने वाले अंसार के साथ बाइक से देर रात अपने घर जा रहे थे। जब सभी बहराइच सीतापुर हाईवे के पास स्थित कल्याणपुर चौराहे के पास पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर मनोज कुमार और उनके पुत्र हिमांशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अंसार की हालत गम्भीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था, लेकिन इलाज के उसकी भी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवाया गया है । आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
डंपर की टक्कर से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत: बहराइच में वाहन समेत चालक फरार, घर जाते समय हादसा – Bahraich News