यूजीसी संशोधन के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन: बहराइच जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर की नारेबाजी – Bahraich News

0
4

बहराइच में यूजीसी एक्ट में नए नियमों के खिलाफ सवर्ण आर्मी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगाए जाने के बावजूद सवर्ण समाज का आक्रोश जारी है। गुरुवार को सवर्ण आर्मी के बैनर तले बड़ी संख्या में सामान्य वर्ग के युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नियमों में बदलाव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। संगठन के महासचिव शिवम सिंह ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं हो जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रदर्शन को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उल्लेखनीय है कि बीते तीन दिनों से सवर्ण समाज और विभिन्न संगठनों द्वारा नियमों में बदलाव को लेकर अलग-अलग प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन 2