एमएलके पीजी कॉलेज में एनसीसी की ओर से सेना में चयनित जवानों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्मानित जवानों ने राष्ट्ररक्षा का संकल्प लिया। समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह, प्रो. अरविंद द्विवेदी, प्रो. एसपी मिश्र, प्रो. रेखा विश्वकर्मा और लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम का संचालन सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने किया। प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने इस दिन को संस्थान के लिए गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के इन युवाओं का भारतीय सेना में चयन होना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे संस्थान के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वे साधारण युवा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रहरी हैं और उन्हें ‘सर्विस बिफोर सेल्फ’ के सिद्धांत पर चलते हुए वर्दी की गरिमा बनाए रखनी होगी। महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने जवानों का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी सुरक्षा को लेकर निश्चिंत है। उन्होंने जोर दिया कि सेना का जीवन केवल एक पेशा नहीं, बल्कि त्याग और समर्पण की संस्कृति है। उन्होंने जवानों से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आग्रह किया। समारोह में सीआरपीएफ में चयनित अभिषेक उपाध्याय, एसएसबी में आलोक कुमार तिवारी, सीआरपीएफ में बसंत लाल यादव, सीआईएसएफ में अजय कुमार गोस्वामी, भारतीय नौसेना के लिए रूबी वर्मा और शिवनाथ गोस्वामी को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, एनसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वीरेन्द्र कुमार को भी स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
NCC ने सेना में चयनित जवानों को सम्मानित किया:एमएलके पीजी कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित