सिरसिया पुलिस ने कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार:श्रावस्ती में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई

4
Advertisement

श्रावस्ती जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसिया पुलिस को गुरुवार को एक और सफलता मिली। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से 9.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में की गई। थाना सिरसिया पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम और क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, सिरसिया क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर लोहाटी जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लोनियन पुरवा निवासी रक्षाराम को पकड़ा गया। तलाशी में रक्षाराम के पास से 9.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

यहां भी पढ़े:  मनरेगा बचाओ संग्राम, कांग्रेस ने ग्राम चौपाल आयोजित की:केंद्र सरकार पर साधा निशाना, मजदूरी बढ़ाने पर जोर
Advertisement