चोरी के आरोप में युवक को लोगों ने पीटा: महराजगंज में आरोपी नालों के पाइप, घरों के सामान चोरी कर रहा था – Maharajganj News

3
Advertisement

महराजगंज नगर के बिस्मिल नगर इलाके में गुरुवार शाम एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो गुरुवार शाम लगभग 7 बजे का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग एक युवक को पकड़कर पीटते हुए दिख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने पीड़ित युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक लंबे समय से नालों के पाइप, मकानों के सामान और सड़क से जुड़ी वस्तुओं की चोरी कर रहा था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मोहल्लेवासी परेशान थे। गुरुवार शाम युवक को कथित तौर पर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को असहाय स्थिति में देखा जा सकता है, जिसे चारों ओर से घेरकर पीटा जा रहा है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि किसी भी संदिग्ध को कानून अपने हाथ में लेकर दंडित करना अपराध है। इस मामले में थाना प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की कोई पूर्व सूचना नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में घटना की सत्यता पाए जाने पर वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement