श्रीदत्तगंज में हिंदू सम्मेलन, समरसता सहभोज आयोजित:मुख्य वक्ता ने हिंदू एकता और राष्ट्र प्रगति पर जोर दिया

3
Advertisement

श्रीदत्तगंज के स्थानीय खंड और मंडल अंतर्गत एक निजी विद्यालय परिसर में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन-समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मुख्य वक्ता क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अभय कुमार ने कहा कि भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, जो हिंदू समाज की एकता और संगठन की शक्ति का परिणाम है। उन्होंने प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को हिंदू समाज की संगठित चेतना और धैर्य का प्रतीक बताया, जिसकी प्रतीक्षा लगभग 500 वर्षों तक की गई थी। अभय कुमार ने हिंदू समाज से समरसता, अनुशासन और संगठन के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लिए गए पंच प्रण की भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, जिला प्रचारक जितेंद्र, जिला कार्यवाह किरीटमणि, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिगुणायत व राम निवास वर्मा सहित नवल कुमार, अभिमन्यु कुमार, राधेश्याम, नंदकिशोर मिश्रा, टिंकू श्रीवास्तव, चंदन मिश्रा, बेचन पंडित, छठीराम यादव, राज कुमार, रंजीत गुप्ता, संजय गुप्ता, राघवराम, दुर्गेश कौशल, राजेश भारती, मुनीश्वर प्रसाद आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। यहां देखिए तस्वीरें…
Advertisement