जिला बाल कल्याण समिति की बैठक:डीएम की अध्यक्षता में बच्चों के संरक्षण पर समीक्षा

2
Advertisement

बलरामपुर में डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बाल कल्याण-संरक्षण समिति की एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में बच्चों के संरक्षण, कल्याण और उनके अधिकारों से संबंधित विभिन्न योजनाओं तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने चाइल्ड प्रोटेक्शन सिस्टम, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम, स्पॉन्सरशिप योजना और बाल देखभाल संस्थाओं की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही की प्रगति पर भी विशेष ध्यान दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक विकास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा चिन्हित मामलों में समय-सीमा और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र बच्चों तक अनिवार्य रूप से पहुंचे। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े प्रकरणों की नियमित निगरानी, जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन और जमीनी स्तर पर सक्रिय पर्यवेक्षण पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, सहायक श्रमायुक्त बलरामपुर, अध्यक्ष-सदस्य बाल कल्याण समिति, सहायक मुख्य विधिक सहायता एवं प्रतिरक्षा परामर्शदाता (प्रतिनिधि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, मैनेजर को-ऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन, मैनेजर/को-ऑर्डिनेटर राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई, केस वर्कर वन स्टॉप सेन्टर, श्री अर्पित श्रीवास्तव (रोज़ा संस्था) सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  10 किलो चांदी के साथ दो नेपाली गिरफ्तार: कस्टम विभाग ने सोनौली बॉर्डर पर 50 लाख की चांदी पकड़ी - Nautanwa(Nautanwa) News
Advertisement