अधेड़ पर पंच-कड़ा से हमला: निचलौल में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी – Bahuar(Nichlaul) News

4
Advertisement

निचलौल थाना क्षेत्र के रेंगहिया गांव में दवा कराने जा रहे एक अधेड़ पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम अमड़ा उर्फ झुलनीपुर निवासी रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एसएसबी रोड रेंगहिया से होकर दवा कराने जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज करते हुए पंच और कड़ा से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद वे लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम धमउर निवासी गगन, मुकेश और नीरज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Advertisement