महसी में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई: चालक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल इलाज जारी – Mahsi News

0
5

बहराइच के महसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कपूरपुर बाजार के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकरा गई। चांदपारा निवासी विजय कुमार (40 वर्ष) अपनी अल्टो कार (UP-40H 8511) से सुबह करीब 10 बजे चांदपारा से बहराइच शहर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कपूरपुर बाजार के समीप उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जोरदार तरीके से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में विजय कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल विजय कुमार को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) महसी ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन 2