जहांडीह स्कूल में सालों से बच्चों को नहीं मिली रोटी:कोटेदार पर आरोप, शौचालय और सफाई व्यवस्था भी बदहाल

4
Advertisement

प्राथमिक विद्यालय जहांडीह में पिछले तीन साल से बच्चों को मिड-डे मील के तहत भोजन में रोटी नहीं मिल रही है। स्कूल में नामांकित 82 बच्चों में से आज केवल 58 बच्चे उपस्थित थे। स्कूल के इंचार्ज राज किशोर ने बताया कि कोटेदार कभी गेहूं उपलब्ध नहीं कराते हैं। वहीं, कोटेदार सुरेश सोनी का कहना है कि उनके कोटे पर गेहूं नहीं आया है, जिसके कारण बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा है। स्कूल परिसर में स्वच्छता की स्थिति भी बेहद खराब है। शौचालयों की हालत इतनी दयनीय है कि बच्चे शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। राज किशोर ने यह भी बताया कि पिछले तीन साल से सफाईकर्मी राम विलास ने स्कूल में कभी सफाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी छह दिन पहले स्कूल आए थे, लेकिन बिना काम किए ही लौट गए।
यहां भी पढ़े:  वीरगंज बाजार सड़क पर कीचड़, आवागमन बाधित:हल्की बारिश से स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को परेशानी
Advertisement