बलरामपुर चेयरमैन ने की सहभागिता:नगर संसाधन केंद्र में 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' कार्यक्रम

0
3

बलरामपुर के नगर संसाधन केंद्र में आज “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बलरामपुर के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। डॉ. सिंह ने देवी सरस्वती को माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट क्लास सहित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) राम कुमार, कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा, श्रीमती इंदू सिंह, प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज की प्रधानाध्यापिका स्वाती श्रीवास्तव, सभासदगण, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन 2