सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत:लखनऊ में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सीसीटीवी से ड्राइवर की तलाश जारी

4
Advertisement

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत हो गई। युवक बाइक से घर लौट रहा था। तभी बरौली-अवध विहार पुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बस्ती निवासी धनंजय सिंह लखनऊ में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम करता था। अवध विहार में किराए के मकान में रहता था। चाचा रामप्रकाश ने बताया कि शनिवार रात वह काम खत्म कर पीजीआई की तरफ से घर लौट रहा था। इस दौरान बरौली-अवध विहार पुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को बताया हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल धनंजय को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में बड़ा भाई संजय सिंह और मां मीरा देवी हैं, पिता की मौत हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में इंस्पेक्टर पीजीआई का कहना है सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वे अपने पैतृक गांव निकल गए।
Advertisement