Advertisement

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बस्ती जिले के रूधौली तहसील क्षेत्र में जश्न का माहौल देखा गया। जीत की खुशी में युवाओं ने जमकर पटाखे फोड़े और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पूरे तहसील क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। रूधौली नगर पंचायत, हनुमानगंज बाजार, भितेहरा, दसिया, महुआर, केशवपुर और बभनी मिश्रा चौराहा सहित कई स्थानों पर लोगों ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए इस रोमांचक मुकाबले का टीवी और बड़ी स्क्रीन पर आनंद लिया। भारत की जीत पर राकेश शर्मा, विजय कुमार राजू, हिमांशु भट्ट, बालचंद पटेल, संदीप उपाध्याय, विनोद द्विवेदी, रत्नेश शर्मा और राजेश गुप्ता,राजेश मोदनवाल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी।

































