Advertisement

रुधौली ब्लॉक क्षेत्र के परसा तिवारी में चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक पंडित सत्यदेव शास्त्री ने श्रोताओं को भगवान विष्णु के वामन अवतार, भद्रकाली कथा और श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान देवकी और वसुदेव के आठवें पुत्र के रूप में भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया गया। भगवान के जन्म की खुशी में नंदबाबा के घर उत्सव का माहौल रहा और भजनों की धूम मची। कृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। शास्त्री जी ने नरसिंह अवतार और ध्रुव चरित्र की कथाएं भी सुनाईं। उन्होंने बताया कि भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि मांगकर उनका अहंकार दूर किया था। कथा के माध्यम से जीवन में माता-पिता के सम्मान और दृढ़ संकल्प के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान राम प्रसाद मौर्य, संदीप, सुनील, गुडिया, पूजा, आनंद और चिंटू सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।































