Advertisement

बस्ती के हर्रैया स्थित मुरादीपुर चौराहे पर सोमवार दोपहर एक टेंपो से अंडों के कैरेट सड़क पर गिर गए। इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। एक व्यापारी टेंपो में अंडे लादकर बाजार की ओर जा रहा था। मुरादीपुर चौराहे पर अंडों को बांधने वाली रस्सी ढीली पड़ गई, जिससे लगभग 15 से 20 कैरेट अंडे नेशनल हाईवे के बीच सड़क पर बिखर गए। सड़क पर गिरने से बड़ी संख्या में अंडे टूट गए, जिससे व्यापारी को करीब 5 हजार रुपये का नुकसान हुआ। देखिए 2 तस्वीरें… गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर यातायात कम था, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क पर फैले अंडों को हटाया और रास्ता साफ किया। इसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका।

































