Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक की बैडारी मुस्तहकम पंचायत के प्रधान अभिषेक कुमार से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार साथियों, मैं अभिषेक कुमार, जनपद बस्ती, ग्राम पंचायत बेड़ारी मुस्तहम का प्रधान हूँ। मैं पिछले पाँच सालों में अपने ग्राम पंचायत में नाली का कार्य, सड़क का कार्य, प्राइमरी विद्यालय में बाउंड्री वॉल का कार्य, आंगनबाड़ी मरम्मत का कार्य, सरस हाट बाजार का निर्माण कार्य तथा अन्य व्यक्तिगत लाभ भी प्रदान किए हैं। हमने अपने ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। बहुत सारे प्रमुख कार्य किए हैं। यदि अगले पाँच साल में हमें और मौका मिलता है, तो हम और बेहतर काम करेंगे। इसके लिए धन्यवाद। पंचायत चुनाव से जुड़ी हर खबर देखने के लिए दैनिक भास्कर ऐप देखते रहिए। आप भी देखिए, हम लोग भी देख रहे हैं। दैनिक भास्कर को धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं






























